पंजाब में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पिछले कुछ महीनों से राजौल्लाह नामक एक 24 वर्षीय युवक अपना नाम राकेश कुमार बदल कर दवा बेचने का काम कर रहा था। उसके पास से बरामद जाली दस्तावेजों में पैन कार्ड, पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।
जांच अधिकारी सरबजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया,"राजौल्लाह नामक युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वह पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था। वह पिछले कुछ महीनों से नाम और भेष बदल कर रह था।"
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक,"हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहा था। युवक पाकिस्तान के लाहिया जिले का रहने वाला है।"
सिंह ने बताया कि राजौल्लाह ने जाली पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और मैट्रिक के दस्तावेज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से बनवाए थे। उसके पास से एक लैपटॉप , एक कंप्यूटर और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि युवक दवाई बेचने के बहाने कई मर्तबा सेना के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का दौरा कर चुका था। उसने नेपाल के रास्ते 2006 में भारत में प्रवेश किया था। वह पंजाब के लुधियाना में रह रहा था।
सिंह ने बताया,"युवक रक्षा प्रतिष्ठानों ,सड़कों और ब्रिज के बारे में पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आईएसआई को इंटरनेट के माध्यम से जानकारी भेजा करता था। हम इसके संबंधों के बारे में पता करने की कोशिश कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि पिछले एक महीनों के दौरान यह तीसरा मौका है जब पंजाब से किसी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications