महिलाओं को लाल रंग में ज्यादा आकर्षक लगते हैं पुरुष
लाल रंग को महिलाओं के प्रति पुरुषों का आकर्षण बढ़ाने वाला और खेल में अच्छे प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाला रंग माना जाता है। समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट में पहली बार यह सामने आया है कि महिलाओं को भी पुरुषों पर लाल रंग ही अच्छा लगता है।
अमेरिका के रोशेस्टर विश्वविद्यालय और जर्मनी के म्यूनिख विश्वविद्यालय के शोधकर्ता एंड्रयू इलियट कहते हैं, "आमतौर पर लाल रंग को केवल महिलाओं के लिए आकर्षक रंग माना जाता है।"
उन्होंने कहा कि उनका अध्ययन बताता है कि लाल और आकर्षण के बीच का संबंध पुरुषों को लुभाता है।
'जर्नल फॉर एक्सपेरीमेंटल साइकोलॉजी' में प्रकाशित हुए अध्ययन के लिए 25 पुरुषों और 32 महिलाओं को एक आदमी की श्वेत-श्याम तस्वीरें दिखाई गईं। इनमें से एक तस्वीर लाल पृष्ठभूमि में ली गई थी और दूसरी सफेद पृष्ठभूमि में। इसके बाद अध्ययन में शामिल लोगों से इन तस्वीरों के प्रति आकर्षण से संबंधित तीन प्रश्न पूछे गए थे।
महिलाओं ने आदमी की लाल रंग की फ्रेम से घिरी तस्वीर को ज्यादा आकर्षक बताया, जबकि पुरुषों के साथ ऐसा कुछ नहीं था।
एक अन्य प्रयोग में महिलाओं को एक आदमी की लाल और हरी पोशाक की तस्वीरें दिखाई गईं। इसमें भी महिलाओं को लाल पोशाक वाली तस्वीर ज्यादा आकर्षक लगी।
वैसे अलग-अलग संस्कृतियों में लाल रंग का मतलब अलग-अलग है लेकिन सभी देशों की महिलाओं को लाल रंग के परिधानों में पुरुष ज्यादा आकर्षक लगते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications