महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : मुलायम

लोकसभा में मंगलवार को 'अर्थव्यवस्था पर मुद्रास्फीति का दबाव और आम आदमी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव' विषय संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मुलायम ने कहा, "महंगाई के लिए कोई और नहीं बल्कि यह सरकार जिम्मेदार है। आज देश में 40 से 50 फीसदी लोगों को रोज का भोजन नहीं मिल पाता है। मैं इन्हीं लोगों की भावनाओं को प्रदर्शित करते हुए अपनी बात रख रहा हूं। महंगाई से लोगों का बुरा हाल है।"

मुलायम ने कहा, "वित्त मंत्री (प्रणब मुखर्जी) वित्तीय अनुशासन की बात करते हैं। अगर वित्तीय अनुशासन है तो फिर यह महंगाई क्यों? सरकार कालाबाजारी और फिजूलखर्जी को रोकने में नाकाम रही है। महंगाई को रोकने के लिए कारगर उपाय नहीं किए गए।"

उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं का मसला भी उठाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल को कुछ लोग 'कमाई का खेल' बना रहे हैं और इसके रोका जाना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+