मायावती ने शीला सरकार पर निशाना साधा
मायावती ने दिल्ली सरकार के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा, "यह राशि भारत सरकार की ओर से दलितों के कल्याण के लिए आवंटित की गई थी। इसे कहीं और नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में यह चिंता का विषय है कि कांग्रेस की सरकार ने नियमों का उल्लंघन किया और इतनी बड़ी राशि को राष्ट्रमंडल खलों की जरूरतों में लगा दिया।"
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष ने कहा, "मेरे लिए यह चौंकाने वाला रहा कि दिल्ली सरकार को इस बात की जरा भी परवाह नहीं रही कि इतनी बड़ी राशि दिल्ली में रह रहे लाखों दलितों के कल्याण में इस्तेमाल हो सकती थी"
मुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया, "दिल्ली सरकार का यह कदम इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि कांग्रेस समाज के निचले तबके के भले को लेकर किस कदर चिंतित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications