उड़ीसा में 3 इंजीनियरों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रभागीय वन अधिकारी सरत चंद्र मोहंती ने आईएएनएस को बताया कि उड़ीसा उत्तर-पूर्वी बिजली आपूर्ति कंपनी (एईएससीओ) के इंजीनियरों के विरुद्ध वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हाथियों का शव रविवार तड़के भुवनेश्वर से लगभग 210 किलोमीटर दूर दुर्लभापुर गांव में बरामद किया गया था। तीन हाथियों में दो नर और एक मादा थी। ऐसा माना जा रहा है कि हाई टेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से हाथियों की मौत हुई थी।
मोहंती ने कहा कि जिले में विभिन्न जगहों पर फैले हाई टेंशन बिजली के तारों के निरीक्षण के लिए जिला अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है जिसमें वन और बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2010 की गणना के मुताबिक राज्य में 1,886 हाथी हैं। पिछले 10 साल के दौरान बिजली के तारों की चपेट में आने से 150 हाथियों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications