खगड़िया में 1.75 क्विंटल गांजा बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेंद्र नगर क्षेत्र में छापेमारी कर एक घर से बोरे में रखा करीब 1.75 क्विंटल गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
खगड़िया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोग बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी किया करते थे। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications