द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्राउन सबसे कम लोकप्रिय प्रधानमंत्री
इस अध्ययन के अनुसार 1945 के बाद 12 प्रधानमंत्रियों में ब्राउन को 10वां स्थान हासिल हुआ।
समाचार पत्र 'द सन' में मंगलवार को छपी रिपोर्ट के अनुसार केवल सर एंथोनी इडेन और सर एलेक डगलस-होम अलोकप्रियता के मामले में ब्राउन से पीछे रहे।
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली इस सूची में सर्वोच्च स्थान पर रहे। उन्हें 8.1 अंक प्राप्त हुए जबकि 6.9 अंकों के साथ मार्ग्रेट थैचर दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद टोनी ब्लेयर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जिन्हें 6.4 अंक मिले।
इस सर्वेक्षण में राजनीति और इतिहास के विशेषज्ञों को शामिल किया गया था जिसकी अगुवाई यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के एक प्रोफेसर केविन थीक्सटन ने की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications