कश्मीर में गोलीबारी में एक और युवक की मौत

मेहराज-उल-दिन नाम के इस 23 वर्षीय युवक की मौत श्रीनगर के लालचौक से छह किलोमीटर दूर बरथाना इलाके में हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह घटना तब हुई जब कर्फ्यू का उल्लंघन कर रही एक भीड़ ने सुरक्षाबलों पर हमला किया।"

एक अन्य घटना में यहां से 14 किलोमीटर दूर कश्मीर के बड़गाम जिले के सीखपोरा इलाके भी एक उग्र भीड़ ने सुरक्षाबलों पर हमला किया।

उन्होंने कहा, "कर्फ्यू वाले इलाकों में लगातार घोषणा की जा रही है कि लोग सड़कों पर न निकलें लेकिन इसके बावजूद सीखपोरा इलाके में लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पथराव के चलते हुई गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारी घायल हुए जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। इन लोगों को पैरों में चोट लगी हैं।

अलगाववादी नेता सैय्यद अली गिलानी ने शेर-ए-कश्मीर अस्पताल से एक शांतिपूर्ण रैली निकालने की घोषणा की है। गिलानी इस अस्पताल में भर्ती हैं। यह रैली पुराने शहर में स्थित कब्रिस्तान तक जानी है।

गिलानी ने सोमवार को कहा था कि वह इस रैली का नेतृत्व करेंगे और रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगी।

अधिकारियों ने हालांकि श्रीनगर शहर और घाटी के प्रमुख कस्बों में कर्फ्यू जारी रखा है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात करके लौटे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर में एक बैठक आयोजित की।

इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, अर्धसैनिक बलों और खूफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।

सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच 11 जून से चल रहे इस संघर्ष में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+