अमेरिका की ईरान पर हमले की योजना

समाचार चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार अमेरिका के 'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ' के प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन ने रविवार को कहा, "सैन्य कार्रवाई का विकल्प महत्वपूर्ण है। परंतु यह निर्णय राष्ट्रपति को ही लेना है।" मुलेन ने कहा, "ईरान पर सैन्य कार्रवाई का विकल्प पहले भी था और आगे भी रहेगा। मुझे उम्मीद है कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। परंतु यह एक महत्वपूर्ण विकल्प है।"
ईरान पर हमले की योजना के बारे में पूछे जाने पर मुलेन ने कहा कि अमेरिकी सेना के पास इसकी योजना है हालांकि इस बारे में उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया। परमाणु हथियार रखने के आरोप में ईराक पर हमला कर सद्दाम हुसैन को नेस्तानाबूत करने बाद अब अमेरिका ईरान पर हमला करने की योजना बना रहा है।
उल्लेखनीय है कि साल 2003 में अमेरिका ने सद्दाम हुसैन शासित ईराक पर परमाणु हथियार रखने के आरोप में हमला कर दिया था। इस युद्द में तानाशाह सद्दाम हुसैन को नेस्ता-नाबूत कर दिया गया और ईराक के पास कोई भी परमाणु हथियार नहीं पाए गये थे।












Click it and Unblock the Notifications