तिब्बती किशोरी इंटरनेट की 'सबसे खूबसूरत लड़की'

बीजिंग। शंघाई एक्पो गार्डन में कचरा उठाने वाली 15 वर्षीया एक तिब्बती किशोरी को चीनी इंटरनेट फोरम ने 'सबसे खूबसूरत लड़की' का दर्जा दिया है। फोरम ने इंटरनेट का उपयोग करने वालों की राय के आधार पर इस लड़की को यह उपाधि दी है।

समाचार पत्र 'चाइना डेली' में प्रकाशित खबर के मुताबिक वेबसाइट 'सिना डॉट कॉम' पर जारी एक सर्वेक्षण में इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों से पूछा गया कि 'शंघाई एक्पो की सबसे खूबसूरत लड़की कौन है?' इसके जवाब में इस वेबसाइट पर एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें उस लड़की को एक्पो गार्डन में शीतलपेय की बेकार पड़ी बोतलें उठाते दिखाया गया है।

इस लड़की का नाम ड्रोल्मा चुट्सो है और यह भूकंप की आपदा झेल रहे क्विंगहाई प्रांत के यूशू नाम के स्थान की निवासी है। चुट्सो उन 300 गरीब लड़कियों में शामिल है, जिन्हें एक्पो में मुफ्त की सैर के लिए लाया गया था।

वेबसाइट के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि चुट्सो का काम एक्पो में कूड़ा उठाना नहीं था लेकिन उसने शहरी लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए बेकार पड़े कूड़े को उठाकर कूड़दान में डाला। इसी से प्रभावित होकर इंटरनेट का उपयोग करने वालों ने चुट्सो को 'सबसे खूबसूरत लड़की' का दर्जा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+