अफगानिस्तान समस्या का हल सैनिक नहीं : जॉन कैरी
वाशिंगटन। अमेरिका के एक प्रभावशाली सीनेटर ने ओबामा प्रशासन को सलाह दी है कि अफगानिस्तान समस्या के एक राजनीतिक हल के लिए भारत और पाकिस्तान की भूमिका बढ़ायी जानी चाहिए क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने क्षेत्र में भारत के हितों को स्वीकार किया है।
विदेशी मामलों से संबद्ध सीनेट की समिति के अध्यक्ष जॉन कैरी ने रविवार को समाचार चैनल सीएनएन में अफगानिस्तान में और सैनिक बढ़ाए जाने संबंधी सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा कि कि "निजी तौर पर मैं इंकार कर दूंगा। मेरे विचार से सैनिक कोई हल नहीं हैं।"
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की अफगानिस्तान-पाकिस्तान रणनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कैरी ने कहा, "इसका जवाब एक राजनीतिक हल है और भारत तथा पाकिस्तान की भूमिका बढ़ाकर यह राजनीतिक हल सामने आएगा।" कैरी ने कहा, "लेकिन मेरा मानना है कि हमें चीन, रूस को भी शामिल करना चाहिए। यदि संभव हो तो ईरान भी जमीनी समीकरणों के बदलाव में भूमिका निभा सकता है।"
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में मुख्य उद्देश्य दोबारा अलकायदा के सुरक्षित ठिकाने बनने से रोकना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तालिबान को हराने के लिए अफगान सरकार को समर्थ बनाने की बड़ी लड़ाई बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications