लड़कियों को छेड़ा तो मुंह पर पड़ेंगे 'दो जूते'
चंडीगढ़। हरियाणा में युवा अब सतर्क हो जाएं। खासतौर से लड़कियों के मामले में, क्योंकि अगर वो लड़कियों को छेड़ते हुए पकड़े गए, तो उनके गाल पर सरे आम दो जूते मारे जाएंगे और 100 रुपए जुर्माना भी। यह फरमान है यहां की खाप पंचायत का।
रोहतक में खाप पंचायत ने एक मामले पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। यहां बलियाना गांव के एक मामले में जब चार युवकों को लड़की को छेड़ने पर पकड़ा गया, तो खाप पंचायत ने अपना यह फैसला सुनाते हुए चेतावनी भी दी कि अगर ऐसी हरकत दोबारा की तो गांव से बाहर कर दिया जाएगा।
यही नहीं खाप पंचायत ने कहा है कि जिन परिवारों में दोषी युवकों को सजा नहीं दी जाएगी, उन परिवारों का भी सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि रोहतक में ही खाप पंचायतों की बैठक में रविवार को समलैंगिकता के खिलाफ मुहिम शुरू करने की नीव रखी गई। यही नहीं पंचायतों ने किराए की कोख में बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। इससे पहले खाप पंचायतें समान गोत्र में प्रेम विवाह और शादियों में डीजे डांस की खिलाफत कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications