कश्मीर में हिंसा जारी: 15 की मौत
अलगाववादियों के एक और जुलूस के आह्वान के कारण मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। दक्षिणी कश्मीर के बारामूला में आंसू गैस के गोले की चपेट में आकर 31 जुलाई को घायल हुए ताहिर अहमद नाम के युवक की सोमवार को एक अस्पताल में मौत हो गई।
रविवार को पुलवामा जिले में पुलिस गोलीबारी में अफरोजा बानो नाम की एक लड़की सहित तीन लोग मारे गए थे। पुलवामा जिले के पम्पोर कस्बे के समीप खरियू पुलिस थाने को रविवार को एक उग्र भीड़ ने आग लगा दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि थाने में आगजनी के कारण वहां रखे गोला बारूद में विस्फोट शुरू हो गया। इससे पांच प्रदर्शनकारी मारे गए और 35 घायल हो गए। अधिकारी कश्मीर घाटी में हिंसा रोकने के लिए कर्फ्यू लागू कराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन श्रीनगर में कई स्थानों पर कर्फ्यू का उल्लंघन करके भीड़ जमा है।
केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए उमर अब्दुल्ला दिल्ली गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications