हरियाणा में बाढ़ नियंत्रित
चण्डीगढ़। हरियाणा के यमुनानगर जिले में आयी बाढ़ की स्थिति अब पहले से बेहतर है। राज्य के इस इलाके की शोचनीय दशा में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। यमुनानगर के उपायुक्त ने बताया "बाढ़ अब पूरी तरह नियंत्रण में है। यमुना नदी के जल स्तर में काफी कमी आई है और रविवार शाम को इसका बहाव केवल 30,000 क्यूसेक था।"
पढ़ें - हरियाणा की अन्य खबरें
उन्होंने कहा, "बाढ़ प्रभावित इलाकों को खाली कराकर हमने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है और अब कोई भी बाढ़ की पानी में नहीं फंसा है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।"
अधिकारियों ने अनुसार यमुनानगर में रविवार को बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह हरियाणा में बाढ़ से मरने वालों की तादाद 35 तक पहुंच गई है। एक अधिकारी ने बताया, "यमुनानगर के बिलासपुर और चहरौली उप-मंडलों में करीब 60 गांव और सैकड़ों एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है।" हरियाणा के अंबाला, कैथल, करनाल, कुरक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद जिले जुलाई में आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications