चण्डीगढ़। हरियाणा ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की स्कूली शिक्षा पर होने वाले व्यय का भार उठाने की घोषणा की। सरकार कर्मचारियों के बच्चों की किताब-कापियों, वर्दी, जूतों और परिवहन पर आने वाले खर्च का भुगतान करेगी।
राज्य की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि इन खर्चो से निपटने के लिए कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 3,000 रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से राज्य सरकार के हजारों कर्मचारियों को लाभ होगा।