चिदंबरम ने माना कश्मीर की स्थिति 'गंभीर'
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि कश्मीर घाटी में स्थिति 'गंभीर' हो गई है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ चर्चा के बाद वह इस मसले पर बयान देंगे।
विपक्षी नेताओं की ओर से घाटी के हालात पर चिंता जताए जाने के बाद चिदंबरम ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर एक संवदेनशील राज्य है। पिछले कुछ दिनों में कश्मीर में स्थिति गंभीर हुई है। नौ जुलाई के बाद घाटी में शांति थी लेकिन अब वहां स्थिति फिर गंभीर हो गई है।" गृह मंत्री ने कहा, "उमर अब्दुल्ला दिल्ली में हैं। पिछले कुछ सप्ताह से मेरी उनसे कई बार बात हुई है। अभी आगे और चर्चा होगी। अगर आज संभव हुआ तो मैं सदन में वापस आंउगा और बयान दूंगा।"
गौरतलब है कि सोमवार को एक घायल युवक की मौत के बाद घाटी में पिछले चार दिनों से जारी ताजा हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। घाटी में बीते 11 जून से स्थिति तनावपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications