सीबीआई ने 5 दिन के लिए मांगी शाह की हिरासत
अहमदाबाद।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्यादे अमित शाह को सीबीआई के चंगुल से मुक्ति मिलने के आसार जल्द नजर नहीं आ रहे। सीबीआई, सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले के मुख्य आरोपी और गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री अमित शाह को 5 दिन तक हिरासत में रखने की मांग कर सकती है। id="toptextpromo">अधिकारियों
ने बताया कि सोमवार को अदालत में सीबीआई की रिमांड की मांग बढ़ाने और शाह की जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है। सीबीआई ने 23 जुलाई को इस मुठभेड़ के मामले में 30,000 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सीबीआई
ने शाह को सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले में हत्या, अपहरण और आपराधिक साजिश रचने का आरोपी बनाया है। 25 जुलाई को शाह ने समर्पण कर दिया था जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।











Click it and Unblock the Notifications