ट्रेन पर बम से हमला, चालक सहित 3 घायल
पटना। बिहार में चालक की सूझ-बूझ ने एक ट्रेन को बड़े हादसे से बचा लिया। रविवार की रात बिहार के झाझा-जसीडीह रेलखंड पर जमुई जिले के रजला हॉल्ट के निकट कुछ संदिग्ध लोगों ने एक ट्रेन पर बम से हमला कर दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेन 315 डाउन मुजफ्फरपुर-सियालदह पैसेंजर रजला हॉल्ट के पास जैसे ही रुकी, अपराधियों ने रेलगाड़ी पर बम फेंक दिया और पथराव शुरू कर दिया। अनुभवी ट्रेन चालक ने खतरा जानकर घायल होने के बाद भी बिना घबराए रेलगाड़ी को वहां से आगे बढ़ा दिया और सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर ले जाकर रोका। इस घटना में रेलगाड़ी के चालक जयप्रकाश पासवान सहित करीब तीन यात्री घायल हो गए।
राज्य के पुलिस महानिदेशक ने बताया, "घायल चालक और अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। आशंका है कि ट्रेन में डकैती डालने के उद्देश्य से अपराधियों ने ट्रेन पर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications