चीन में बारिश से पानी की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सार्वजनिक उपयोगिता ब्यूरो के प्रमुख वांग रुइमिन ने कहा कि चार पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे शहर में रविवार से ही जलापूर्ति रुक गई है।
वांग ने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरमम्त के लिए 300 कामगारों को लगाया गया है लेकिन अभी इस बात की गारंटी नहीं दी जा सकती की जलापूर्ति दोबारा कब से शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी तोंगहुआ जल संयंत्र में भी प्रवेश कर गया है। लोगों तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए अधिकारियों द्वारा पानी को बोतलों और भोजन की व्यवस्था की जा रही हैं।
प्रांत में नागरिक मामलों के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के बाद पिछले कुछ दिनों से 100 से अधिक लोग या तो मारे गए हैं या फिर लापता हो गए हैं।
गौरतलब है कि चीन के जीलिन प्रांत में आई बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। प्रांत में 37,000 से अधिक मकान ढह गए हैं जबकि 125,000 से ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ में फंसे 592,000 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications