राजस्थान को हरा-भरा बनाने में भागीदार बनें : गहलोत

उन्होंने जिले की आमेर तहसील की ग्राम पंचायत रोजदा के सरदारपुरा गांव में मोल का पौधा लगाकर 61वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया।

वन विभाग एवं जयपुर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री सहित नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, वन राज्य मंत्री रामलाल जाट, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने 1100 पौधे लगाए। सरदारपुरा गांव के 10 हैक्टर में 8 हजार से अधिक पौधे लगाकर इस क्षेत्र को विकसित करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पौधों के महत्व को समझें और इसे बढ़ावा दें। वन महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से भावी पीढ़ी प्रेरणा ले और पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों में अपनी भागीदार निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज विश्व की चिंता का विषय है। मानव और जीव मात्र को बचाना है तो हमें प्रदूषण पर नियंत्रण रखना होगा और पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगने आवश्यक हैं।

गहलोत ने पानी और बिजली की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के 249 ब्लॉक में से 200 ब्लॉक डार्क जोन में हैं। जलस्तर दिन-प्रतिदिन नीचे जा रहा है और पानी की गुणवत्ता भी कम होती जा रही है। इन हालात में हमें पानी की बूंद-बूंद की बचत और खेती के लिए फव्वारा पद्धति तथा स्प्रिंकलर से खेती करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है और लोगों को पूरी बिजली देने में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+