गहलोत ने के.एम. मैथ्यू के निधन पर शोक जताया
गहलोत ने स्वर्गीय मैथ्यू के पुत्र एवं मलयाला मनोरमा के संपादक मेमन मैथ्यू को भेजे अपने शोक संदेश में कहा है कि मैथ्यू सामाजिक खासकर पत्रकारिता एवं साहित्य से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहे। मैथ्यू द्वारा प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के चेयरमैन, न्यूज पेपर सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में पत्रकारिता के लिए किए गए योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications