अदानी समूह की निगाह आस्ट्रेलिया के कोयला भंडार पर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोयले की कीमत एक अरब आस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक है। पहली बार किसी भारतीय कंपनी ने कोयला खान कंपनी में निवेश करने की बजाय कोयला भंडार की खरीद का फैसला किया है।
अदानी भारत की सबसे बड़ी कोयला आयातक कंपनी है। भारत में अगले दशक में ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में निवेश को दोगुना करने की योजना की वह एक महत्वपूर्ण भागीदार है। देश में 28 कोयला आधारित परियोजनाओं का निर्माण हो रहा है और 28 की योजना तैयार हो रही है।
खबरों के अनुसार अदानी इंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी इस सौदे को अंजाम देगी और मंगलवार तक इस पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
क्वींसलैंड की तीन कोयला संपत्तियों की बिक्री प्रक्रिया शुरू होने के बाद लिंक के शेयरों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications