सोनिया गांधी कांग्रेस की पूर्वी जोन की बैठक में हिस्सा लेंगी
कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के पूर्वी जोन के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। सम्मेलन अगले महीने के आखिर में आयोजित होने वाला है। यह जानकारी कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष मानस भूनिया ने सोमवार को दी।
भूनिया ने कहा, "एआईसीसी प्रमुख सोनिया गांधी पूर्वी जोन के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। सम्मेलन 22 सितंबर और 26 सितंबर के बीच दो दिनों तक आयोजित होगा। गांधी से समय मिल जाने के बाद हम दो दिनों के लिए कोई तारीख तय कर लेंगे।"
पार्टी का यह जोनल सम्मेलन पार्टी की स्थापना के 125वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा, झारखण्ड और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लगभग 6,000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
गांधी के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी सम्मेलन में हिस्सा लेने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications