चीन का शाओलिन मंदिर विश्व धरोहर सूची में
एक समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार मध्य चीन के हेनान प्रांत के सांगशान पहाड़ियों पर स्थित इस स्मारक को ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में रविवार को यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की बैठक के दौरान विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
इस तरह चीन के 39 स्थलों को इस सूची में शामिल किया जा चुका है जिनमें 28 सांस्कृतिक स्थल हैं।
यूनेस्को की तरफ से कहा गया कि इस परिसर में अदभुत सौंदर्य और अथाह सांस्कृतिक विशेषताएं मौजूद हैं।
परिसर में शाओलिन मंदिर, वेधशाला, सांगयांग अकादमी, तायशी टावर्स और जोंगयू मंदिर जैसी 11 पारंपरिक संरचनाएं मौजूद हैं।
2000 वर्षो से ज्यादा के इतिहास को समेटे हुए ये स्मारक विभिन्न वास्तुकलाओं को प्रदर्शित करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications