मप्र में गर्मी से राहत
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के लगभग हर हिस्से में तेज बारिश हुई। इस दौरान भोपाल में 42़ 6 मिलीमीटर, इंदौर में 14 मिलीमीटर, ग्वालियर में 49़ 6 मिलीमीटर और जबलपुर में 41़ 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
मानसून ने जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रतलाम जिले में जामड नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि होने से रविवार को कई लोग फंस गए जिनमें से सात लोगों को बचा लिया गया। इस हादसे में चार बच्चे बह गए जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है तथा तीन बच्चों की तलाश अभी तक जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications