महंगाई पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में सहमति
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह आरंभ होने पर लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने बताया, "सत्ता पक्ष और विपक्ष में आम आदमी से जुड़े महंगाई के मुद्दे पर चर्चा को लेकर सहमति बन गई है। इस मसले पर सदन में मंगलवार को चर्चा होगी और सोमवार को प्रश्नकाल चलेगा।"
इससे पहले मुखर्जी के साथ बैठक के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने संवाददाताओं से कहा, "महंगाई के मुद्दे पर मंगलवार को चर्चा की जाएगी।"
किस नियम के तहत चर्चा होगी, इसके जवाब में येचुरी ने कहा, "किसी नियम के तहत नहीं। यह प्रणब मुखर्जी के नियम के अंतर्गत होगी।"
कांग्रेस के 'संकटमोचक' कहे जाने वाले मुखर्जी ने सोमवार सुबह विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक का मकसद महंगाई के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध को खत्म करना और आमसहमति बनाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications