तस्करी के आरोप में 3 नेपाली गिरफ्तार
नेपाल सीमा पर स्थित जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सत्यवीर, मनीषा, टीककला (सभी 40 से 45 वर्ष) को रविवार को करीब नौ किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा।
ढेबरुआ थाना प्रभारी पंकज कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए तस्कर नेपाल के वांगलुरु जिले के रहने वाले हैं। पिछले करीब 10 साल से वे इस धंधे में लिप्त थे।
कुमार के मुताबिक तीनों तस्करों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नेपाल के एक गिरोह के लिए काम करते हैं। पिछले कई साल से वे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड व हरियाणा में ग्राहकों को मादक पदार्थो की आपूर्ति करते थे।
पुलिस के मुताबिक तीनों चरस को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जा रहे थे। तीनों से उनके गिरोह के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications