पत्नी, बेटों और सास की हत्या, खुदकुशी का प्रयास

यह घटना जिले के गुलावठी थानाक्षेत्र के बड़ाल गांव की है। यहां रविवार देर रात गुरुचरण(40) ने अपनी पत्नी ममता(35), बेटों लवली(12) व लवी(8) और सास नत्थी (68) को तलवार से वार करके मार डाला। चारों को मारने के बाद उसने खुद पर उसी तलवार से वार करके खुदकुशी का प्रयास किया।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि गभीर रूप से घायल गुरूचरण को मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

कुमार ने कहा के गुरूचरण ने अपने पूरे परिवार की हत्या क्यों की, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। यह पारिवारिक कलह का मामला हो सकता है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसियों से पता चला कि रविवार रात गुरूचरण का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से खूब झ्झगड़ा हुआ था। वह मेरठ में ट्रक चालक की नौकरी करता था और कल रात को घर लौटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+