रेलगाड़ी पर बम से हमला, चालक सहित 3 घायल

पुलिस के अनुसार 315 डाउन मुजफ्फरपुर-सियालदह पैसेंजर रेलगाड़ी रजला हॉल्ट के पास जैसे ही रुकी, अपराधियों ने रेलगाड़ी पर बम फेंक दिया तथा बाद में पथराव शुरू कर दिया। चालक ने खतरे को भांपते हुए रेलगाड़ी को वहां से आगे बढ़ा दिया और सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर ले जाकर रोका।

पुलिस के अनुसार इस घटना में रेलगाड़ी के चालक जयप्रकाश पासवान सहित करीब तीन यात्री घायल हो गए। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने सोमवार को बताया, "घायल चालक और अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। संभवत: अपराधियों ने लूटपाट करने की नियत से दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+