370 जिलों में 47 करोड़ कंडोम बेचने का लक्ष्य
सीएसएमपी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कंडोम की उपलब्धता पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। खासकर किराने की दुकानों, ऑटो/टैक्सी कार्यशालाओं, नाई की दुकानों जैसे गर परंपरागत दुकानों में कंडोम उपलब्ध कराई जाएगी।
नाको की संयुक्त सचिव अराधना जौहरी ने बताया, "इसके लिए पहले चरण में आठ लाख दुकानों को कार्यक्रम में शामिल करना प्रस्तावित है। इसके तहत पांच लाख गैरपरंपरागत दुकानों पर कंडोम उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें से 4.45 लाख ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें होंगी।"
योजना के तहत इस चरण में महिला कंडोमों को भी चयनित क्षेत्रों और राज्यों में बेचने की योजना बनाई गई है। कंडोम वेंडिंग मशीनों के लगाने के अलावा राष्ट्रमंडल खेल के दौरान खिलाड़ियों को मुफ्त में कंडोम दिए जांएगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications