उज्जैन में महाकाल की निकली सवारी
उज्जैन में महाकाल की पहली सवारी पूरे धूमधाम से निकली। महाकाल की सवारी को पुलिस जवानों ने सलामी दी और वे काफिले के साथ निकल पड़े शहर भ्रमण पर। महाकालेश्वर की सवारी में उनके भक्त पूरी मस्ती में थे और जयकारों के साथ नाचते गाते चल रहे थे।
महाकाल की सवारी शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। जगह-जगह महाकाल की आरती उतारी गई और उनकी पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने महाकाल की सवारी पर पुष्पवर्षा भी की गई।
मान्यता है कि महाकाल सावन के माह में हर सोमवार को अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए निकलते हैं। यह सिलसिला आज से शुरू हो गया। महाकाल की छह सवारियां निकलेगी। दूसरी सवारी नौ अगस्त, तीसरी सवारी 16 अगस्त, चौथी सवारी 23 अगस्त, पांचवीं सवारी 30 अगस्त और छठवीं सवारी छह सितम्बर को निकलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications