पूर्व मंत्री की पत्नी की हत्या में पुलिस को मिले कुछ सुराग
उत्तर प्रदेश भाजपा विधानमण्डल के उप नेता व विधायक हुकुम सिंह की 70 वर्षीय पत्नी रेवती सिंह की शनिवार की रात को उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
इस हाईप्रोफाइल मामले में उत्तर प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन-पुलिस के लिए बड़ा सिर दर्द बन गया था। पुलिस को अब मामला सुलझाने के लिए स्पष्ट लाइन मिलती जा रही है। दो घरेलू नौकरों व उनकी पत्नियों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में पुलिस के शक की सुई नौकर और घर में काम करने वाले और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों पर आकर ठहर गई है।
इस कड़ी में पुलिस को एक खास सूत्र की तलाश है जिसके बाद पुलिस इस मामले को कुछ सबूतों के साथ खोलने की स्थिति में होगी। बिहार निवासी कुछ घरेलू नौकर पूर्व मंत्री हुकुम सिंह व उनकी बेटी की गाजियाबाद स्थित कोठी में भी काम करते हैं।
हत्या के बाद गाजियाबाद में इस मामले के मास्टर माइंड की लोकेशन पुलिस को मिली थी लेकिन वह वहां से फरार हो गया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री के घर से लूट में पैसा जाने की बात भी स्वीकार कर रही है। परिचित व नौकरों की जुगलबंदी से घटना को अंजाम दिया गया माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications