अवैध प्रवासियों के बच्चों को बाहर करेगा इजरायल
जेरूसलम, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायली सरकार के एक नए फैसले के बाद अब यहां अवैध रूप से रह रहे प्रवासी कामगारों के लगभग 400 बच्चों को इजरायल से प्रत्यर्पित किया जाएगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, "कैबिनेट ने ज्यादातर कामगारों के बच्चों को यहां रहने देने का फैसला किया है।"
दूसरी ओर स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि 1,200 बच्चों में लगभग 400 को इजरायल से प्रत्यर्पित किया जाएगा। शेष बच्चों को इजरायल की स्थायी नागरिकता दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications