इजरायल में लेबनान का 'मॉडल विमान' दुर्घटनाग्रस्त
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) के एक प्रवक्ता ने रविवार रात को बताया कि 50 सेंटीमीटर लंबा विमान किसी तरह के हथियार और खुफिया उपकरण नहीं ले जा रहा था।
ऐसा माना जा रहा है कि यह विमान अल-मनार टेलीविजन स्टेशन से चला था। इस स्टेशन को हिजबुल्लाह संगठन द्वारा संचालित किया जाता है।
आईडीएफ के बयान में कहा गया है, "यह दुर्घटना अल-मनार का भड़काऊ प्रयास है जो द्वितीय लेबनान युद्व के चार साल बाद किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications