बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान को एक करोड़ डॉलर की अमेरिकी मदद
समाचार चैनल जियो टीवी के अनुसार अमेरिकी सरकार जल्द ही हेलीकॉप्टर, नौकाएं और अन्य आपूर्ति पाकिस्तान भेज रही है।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने रविवार को कहा, "पाकिस्तान में जिन लोगों ने बाढ़ में अपने पिय्रजनों को खो दिया यार फिर बेघर हो गए, उनके साथ हमारी पूरी संवेदना है। इस्लामाबाद में हमारा दूतावास राहत और बचाव कार्य में पूरा सहयोग कर रहा है।"
गौरतलब है कि पाकिस्तान के खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ से कम से कम 1,300 लोग मारे गए हैं। इससे 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications