अफगानिस्तान में 30 तालिबानी मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) की ओर से जारी एक बयान के हवाले से बताया है कि अफगान राष्ट्रीय सेना के जवानों और गठबंधन सेना के जवानों ने सोमवार को बचांचा और बडमूक में तालिबानी आतंकवादियों के गढ़ में पहुंच कर विशेष अभियान चलाया।
बयान में कहा गया कि इस कार्रवाई में अफगान नेशनल आर्मी (एएनए)के दो जवान भी मार गए। तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications