झारखण्ड में गैस चालित वाहन में विस्फोट, 3 मरे
गिरिडीह के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"जिले के सेवबंध गांव में सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर से चलाई जा रही मारुति वैन में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हुई।"
सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गैस के रिसाव के कारण सिलेंडर में विस्फोट हुआ। घटना के वक्त एक यात्री ने सिगरेट जलाने की कोशिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications