युगांडा में नाव पलटी, 70 के मरने की आशंका
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हाल में आई बाढ़ में यह सबसे बड़ी नाव दुर्घटना है। युगांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में आई भीषण बाढ़ से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं।
समाचार पत्र 'द न्यू विजन' ने स्थानीय पुलिस अधिकारी रोमियो ओजरा के हवाले से बताया कि दुर्घटनाग्रस्त नाव की क्षमता 40 लोगों के सवार होने और दो टन मछली ढोने की थी जबकि इस पर 90 से अधिक लोग भारी समानों के साथ सवार थे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को हुए इस हादसे में कम से कम 73 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि बचाव दल अन्य शवों की तलाश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इसी तरह के हुए एक हादसे में 138 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications