ईरान की अमेरिकी हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी 'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' के अध्यक्ष माइक मुलेन ने रविवार को कहा था कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक हमले की योजना बनाई है लेकिन हमले की संभावना और ईरान का परमाणु हथियारों से लैस होना दोनों ही चिंताजनक हैं।

मुलेन ने एनबीसी समाचार से कहा कि वह इस संबंध में चिंतित हैं कि दोनों के ही अनपेक्षित परिणाम हो सकते हैं और ईरान दुनिया का एक अविश्वसनीय रूप से अस्थिर हिस्सा हो सकता है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के उप प्रमुख जनरल यदोल्लाह जवानी का कहना है कि तेहरान निर्णायक रूप से किसी भी हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा और अपनी क्षेत्रीय अखंडता व हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा।

जवानी का कहना है, "मुलेन की यह टिप्पणी परमाणु विवाद से संबंधित वार्ता में ईरान को भयभीत करने के मकसद से अमेरिका के ईरान के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध का एक और हिस्सा है।"

उन्होंने कहा, "वैसे हमारी ओर से किसी भी हमले का जवाब मजबूत होगा और अमेरिका को यह पता है कि फारस की खाड़ी एक सामरिक क्षेत्र है और इस क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने का मतलब अमेरिकी हितों को भी नुकसान पहुंचाना है।"

जवानी का अनुमान है कि न तो अमेरिका और न ही इजरायल की सेना में ईरान पर हमला करने की हिम्मत है।

राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका द्वारा लगातार सैन्य कार्रवाई की बात कहे जाने का मतलब है कि वह हमले के लिए आतुर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+