बांग्लादेश में 4 इस्लामी नेताओं को जेल
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान हजारों निहत्थे नागरिकों की हत्या, बलात्कार और लूट के आरोपी इस्लामी आतंकियों के खिलाफ सुनवाई कर रही बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण की ओर से दिया गया यह पहला फैसला है।
इन चारों आरोपियों में जेईआई के प्रमुख मतिउर रहमान निजामी, महासचिव अली अहसान मुहम्मद मुजाहिद और दो वरिष्ठ सहायक महासचिव- मुहम्मद कमरुज्जमान और अब्दुल कादर मुल्ला शामिल हैं।
द डेली स्टार की वेबसाइट ने सोमवार को खबर दी है कि न्यायाधिकारण के आदेश के अनुसार चारों आरोपी अगले आदेश तक जेल में रहेंगे।
शिकायत याचिका की सुनवाई के दौरान जेईआई के वकीलों ने न्यायाधिकरण से आग्रह किया कि उनके मुवक्किलों की गिरफ्तारी का आदेश वापस ले लिया जाए।
मीडिया रिपोर्टों में, स्वतंत्रता सेनानी संगठनों द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर कहा गया है कि चारों नेताओं ने इस्लामी मिलिसिया, अल बदर का नेतृत्व किया था, जिसने आजादी समर्थकों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तानी प्रशासन के इशारे पर निशाना बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications