जापान के परमाणु विरोधी कार्यकर्ता को रमन मैग्सेसे पुरस्कार

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार परमाणु युद्ध के खतरे से मुक्त दुनिया के निर्माण के लिए लोगों को जागरुक करने और सरकारों पर दबाव बनाने के सिद्धांत और उसके लिए दिखाई गई प्रतिबद्धता के कारण तदतोशी अकिबा को वर्ष 2010 के रमन मैग्सेसे पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

हिरोशिमा के तीन बार मेयर रह चुके अकिबा छात्र जीवन से यानी 1960 के दशक से परमाणु विरोधी आंदोलन के साथ जुड़े हैं।

अकिबा मानते हैं कि इतिहास के पहले परमाणु विनाश का शिकार बने हिरोशिमा का नैतिक दायित्व है कि वह परमाणु युद्ध के खतरे के प्रति लोगों को चेतावनी दे।

इस वर्ष के मैग्सेसे पुरस्कारों के अन्य विजेताओं में फिलीपींस के अध्यापक क्रिस्टोफर बरनिडो और उनकी पत्नी मारिया विक्टोरिया शामिल हैं। दोनों को देश और विज्ञान के प्रति प्रतिबद्धता तथा गरीबी और अभाव के बीच भी कम लागत की प्रभावी प्राथमिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरस्कृत करने का फैसला किया गया।

चीन के फोटो पत्रकार हू दाइशैन को महान नदी हुएई और उससे जीवन यापन करने वाले कई समुदायों को बचाने के लिए भारी कठिनाइयों के बीच निस्वार्थ प्रयास के कारण मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है।

बांग्लादेश में विकलांग लोगों के सशक्तिकरण के लिए एक संगठन के प्रमुख एएचएम नोमान खान को महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस वर्ष मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है।

चीन के नौकरशाहों पान युई और फू क्विपिंग को पर्यावरण संरक्षण के उनके कार्यो के कारण चुना गया है।

मैग्सेसे पुरस्कार के चुने गए लोगों को 31 अगस्त को मनीला में एक समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा।

एक विमान दुर्घटना में मारे गए फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे के सम्मान में वर्ष 1957 में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+