एसएसबी जवानों की गोलाबारी में 2 ग्रामीणों की मौत
घटना जिले के त्रिकोलिया गांव की है, जहां ग्रामीणों और एसएसबी के जवानों के बीच गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है, जिसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक आर.के. भारद्वाज ने संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। गांव और आस-पास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
भारद्वाज ने कहा कि घटना की जांच के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि एसएसबी जवानों की गोलीबारी में घायल हुए दो ग्रामीणों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक नीरज चंद्रा ने संवाददाताओं को बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब गाड़ी से जा रहे एसएसबी के जवानों ने बोलेरे गाड़ी से जा रहे ग्रामीणों को ओवर टेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक न कर पाने से आक्रोशित जवान बोलेरो का पीछा करते रहे। जब ग्रामीणों की गाड़ी त्रिकोलिया गांव पहुंची तो जवानों और बोलेरो सवार ग्रामीणों के बीच कहा-सुनी हो गई। कहा-सुनी ने देखते ही देखते हिंसक टकराव का रूप ले लिया, जिसके बाद जवानों ने गोलीबारी कर दी।
पुलिस ने फिलहाल अभी तक एसएसबी जवानों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। चंद्रा ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जवानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications