दक्षिण अफ्रीका में वृद्धाश्रम में आग, 18 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आपातकालीन सेवा के एक प्रवक्ता ने बताया कि जोहांसबर्ग से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में नीजेल में स्थित इस वृद्धाश्रम में रविवार रात नौ बजे (अंतर्राष्ट्रीय समय शाम सात बजे) आग लग गई थी।
इमारत के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब एक मंजिला पीटर वीसेल्स वृद्धाश्रम में आग की लपटें देखीं तो उन्होंने अलर्ट जारी कर दिया।
हादसे के बाद जली हुई इमारत से 17 शव बरामद किए गए। अधिकतर लोगों की मौत वृद्धाश्रम के अपने कमरों में ही हो गई थी। घटना के बाद एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
आपातकर्मियों ने आग लगने के बाद वहां रहने वाले 102 लोगों में से 84 को सुरक्षित बाहर निकाला जिनमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक व्यक्ति आग में बुरी तरह से झुलस गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications