नेपाल में प्रधानमंत्री पद का चौथे दौर चुनाव गुरुवार को
सुदेशना सरकार
काठमांडू, 2 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल में सत्ता के लिए लंबे समय से जारी अभूतपूर्व संघर्ष के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री पद के चुनाव के तीसरे दौर में भी अनिश्चितता व्याप्त रहने के कारण सभी प्रमुख राजनीतिक दल गुरुवार को चौथे दौर का चुनाव कराने पर राजी हो गए हैं।
माधव कुमार नेपाल के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के एक महीने से ज्यादा अर्सा बीत जाने के बाद भी उनके उत्तराधिकारी का चयन न हो पाने का संकेत मिलते ही सदन के अध्यक्ष सुभाष नेम्बांग ने चुनाव के चौथे दौर की नई तारीख तय करने के लिए तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों-माओवादियों, नेपाली कांग्रेस (एनसी) और कम्युनिस्टों के मुख्य सचेतकों की बैठक बुलाई।
सोमवार को सांसद जैसी ही माओवादियों के प्रमुख एवं नेपाल के पूर्व प्रमुख पुष्प कमल दहाल प्रचंड और एनसी नेता राम चंद्र पौडेल में से अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदान करने को तत्पर हुए, तभी कम्युनिस्टों और करीब 10 दलों ने मतदान न करने का ऐलान कर दिया । जिससे एक और विफलता के आसार दिखने लगे।
सोमवार के चुनाव से पूर्व तराई की चारों राजनीतिक पार्टियों के ब्लॉक और माओवादियों में कोई सहमति न बन पाई और इसके बाद उन्होंने माओवादियों को समर्थन देने के मसले पर विचार के लिए अपने गठबंधन सहयोगियों की बैठक शुरू कर दी।
नेपाल की संसद में माओवादियों की पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है और प्रचंड को साधारण बहुमत हासिल करने के लिए महज 70 मतों की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications