जुलाई में खबू बिके कार, मोटरसाइकिल और तिपाहिया वाहन

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में वर्ष 2009 की समान अवधि की तुलना में 29.18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। जुलाई में कंपनी ने कुल 1,00,857 वाहन बेचे जबकि 2009 में समान अवधि में कंपनी ने 78,074 वाहन बेचे थे।

एक बयान में कहा गया, "इस वित्त वर्ष में दूसरी बार कंपनी के वाहनों की मासिक बिक्री एक लाख के आंकड़े को पार कर गई।"

छोटी कारों के निर्माण की प्रसिद्ध कंपनी के निर्यात में 1.9 फीसदी की वृद्धि हुई। इस दौरान कुल 10,743 कारों का निर्यात किया गया। वहीं घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री में 33.4 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

श्रेणी के आधार पर देखें तो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कंपनी की ए-2 कारों, जिनमें अल्टो, वैगन-आर, एस्टिलो व जेन शामिल हैं, की बिक्री में 33.2 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं ए-3 कारों जिनमें डिजायर और एसएक्स 4 शामिल हैं, की बिक्री में 13.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

चेन्नई की तीन कार निर्माता कंपनियों हुंडई, फोर्ड और निसान की भी जुलाई की बिक्री काफी अच्छी रही।

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने जुलाई 2010 में 50,411 कारों (घरेलू बाजार में 28,811 और 21,600 निर्यात) की बिक्री की है जबकि कंपनी ने जुलाई 2009 में 45,539 कारों (23,193 घरेलू बाजार में और 22,346 निर्यात) की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में कंपनी ने 24 फीसदी की वृद्धि हासिल की है।

अपनी नई कार फीजो के जरिए फोर्ड इंडिया ने पिछले महीने कुल 8,739 कारों की बिक्री की जबकि जुलाई 2009 में यह आंकड़ा 2,146 कारों का था।

जनरल मोटर्स ने जुलाई में 7,124 कारों की बिक्री की। पिछले साल के समान अवधि की तुलना में यह 45 फीसदी अधिक है।

निसान मोटर इंडिया की तरफ से कहा गया कि उसने जुलाई 2010 में कुल 1005 कारें बेंची जिनमें उसकी नई छोटी कार माइक्रा की हिस्सेदारी 928 कारों की रही। वहीं टीना और एक्स-ट्रायल की बिक्री क्रमश: 27 और 50 कारों की रही।

जुलाई 2009 में कंपनी ने 25 कारें (17 टीना और 8 एक्स-ट्रायल) बेंची थी।

मोटरसाइकिल और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज आटो और टीवीएस मोटर की भी बिक्री में जुलाई में उछाल रहा।

जुलाई में 35 फीसदी की वृद्धि के साथ टीवीएस ने कुल 163,106 वाहन बेचे। जुलाई 2009 में यह आंकड़ा 107,883 वाहनों का था। 33 फीसदी की वृद्धि के साथ दुपहिया वाहनों की बिक्री 107,883 तक पहुंच गई। वहीं पिछले साल की समान अवधि की तुलना में तिपहिया वाहनों की बिक्री में तीन गुने से ज्यादा का इजाफा हुआ और यह आंकड़ा 1,026 से 3,108 तक पहुंच गया।

देश की सबसे बड़े दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो हांडा की ब्रिकी में जुलाई 2010 में जुलाई 2009 की तुलना में 30.39 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+