पाकिस्तान ने ब्रिटिश उच्चायुक्त को तलब किया

लंदन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के हाल के भारत दौरे में पाकिस्तान पर 'आतंकवाद' को लेकर की गई टिप्पणी के लिए पाक सरकार ने सोमवार को ब्रिटिश उच्चायुक्त को तलब किया।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पांच दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के शुरू होने की पूर्व संध्या पर यह कदम उठाया गया है।

विदेश कार्यालय ने ब्रिटिश उच्चायुक्त एडम थॉमसन की पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई मुलाकात के ब्योरे का अभी तक खुलासा नहीं किया है।

कैमरन द्वारा आतंकवाद को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ पाकिस्तान में असंतोष प्रकट किया गया है। यहां तक कि राष्ट्रपति जरदारी पर ब्रिटेन यात्रा रद्द करने का दबाव है।

कैमरन ने कहा था, "पाकिस्तान से हमें बहुत स्पष्ट कहना चाहिए कि हम एक मजबूत, स्थिर और लोकतांत्रिक पाकिस्तान देखना चाहते हैं। हम किसी भी रूप में इस देश को दोनों ओर चलने और भारत या अफगानिस्तान या दुनिया में अन्य कहीं किसी भी रूप में आतंकवाद को बढ़ावा देने या उसके निर्यात को सहन नहीं करेंगे।"

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार पाकिस्तान के सूचना मंत्री कमर जमां कैरा ने कहा कि कैमरन की गलत धारणाओं को जरदारी अपनी यात्रा के दौरान दूर करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+