लड़के-लड़कियों की पिटाई के मामले में 10 पुलिसकर्मी निलंबित
इस मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने विधानसभा में यह घोषणा की।
राज्य के गृह मंत्री नानकीराम कंवर ने सदन में कहा, "10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और सोमवार को पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई। इस मामले में कुछ अन्य लोगों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।" उन्होंने यह घोषणा विपक्ष द्वारा की जा रही उनके इस्तीफे की मांग के बीच की।
कांग्रेस के विधायकों ने शून्य काल के दौरान नारेबाजी की और एक स्थानीय समाचार पत्र में छपे उन चित्रों को दिखाया जिनमें विभिन्न होटलों और पार्को में फ्रेंडशिप डे मना रहे लड़के-लड़कियों की धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने पिटाई की थी।
कांग्रेस के विधायकों ने इस घटना को राज्य सरकार की एक 'सांप्रदायिक मानसिकता' करार किया क्योंकि यह सब पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications