डूबने से 2 बच्चों की मौत
पुलिस ने सोमवार को बताया कि नौ वर्षीय सोनू और 11 वर्षीय संजू रविवार शाम मित्रों के एक समूह के साथ सरोवर में डुबकी लगाने के लिए गए थे।
मामले की जांच कर रहे लखबीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "सोनू फिसलकर सरोवर में गिर गया और उसे बचाने के लिए संजू भी उसमें कूद गया। वे दोनों ही डूब गए।"
उन्होंने बताया, "लंबे तलाशी अभियान के बाद पुलिस के गोताखोरों ने दोनों शव ढूंढ़ निकाले, शव बच्चों के पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिए गए हैं।"
गुरुद्वारा कौलसर स्वर्ण मंदिर के नजदीक ही स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications