कानून हाथ में न लें प्रदर्शनकारी : अब्दुल्ला
कश्मीर घाटी की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ चर्चा करने के बाद उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घाटी की समस्या राजनीतिक और आंतरिक है। वहां शांति स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री के साथ करीब दो घंटे तक चर्चा के दौरान अब्दुल्ला ने राज्य में हिंसा पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की मांग की।
उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वह घाटी में शांति स्थापित करें लेकिन पर्याप्त सुरक्षा बलों के अभाव में वह कुछ नहीं कर सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications