मप्र में मछुआरों का 29 रुपये में बीमा
मछुआरों के लिए दुर्घटना बीमा पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सह आयुक्त (मत्स्य) वीणा घाणेकर ने बताया कि मछुआरों को आर्थिक रूप से संरक्षण देने के लिए भारतीय मत्स्यजीवी सहकारी संघ मर्यादित (फिश कारपोरेशन फेडरेशन इंडिया) द्वारा दुर्घटना बीमा प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि मछुआरों का बीमा करने के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। यहां 75 हजार मछुआरों का बीमा किया गया है, जिनमें 10 हजार मछुआरे असंगठित क्षेत्र के हैं।
घाणेकर ने बताया कि प्रदेश मे पांच प्रमुख नदियां है जिनकी कई सहायक नदियां भी है। इस वजह से मछुआरों की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने मछुआरों का डाटा बेस तैयार कराने की जरूरत बताई ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके।
इस मौके पर प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक प्रशांत मेहता ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि योजना का क्रियान्वयन सजगता से किया जाए। संघ के अध्यक्ष नईम अहमद अंसारी ने भी योजनाओं की जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications